
हल्द्वानी : डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशानुसार हरबन्स सिंह, एसपी हल्द्वानी द्वारा पुलिस सभागार में कल 18 नवम्बर 2026 (बुधवार) को उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर द्वारा आयोजित द्विवर्षीय डीएलएड प्रशिक्षण हेतु प्रवेश परीक्षा-2026 जनपद नैनीताल के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित परीक्षाओं को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु परीक्षा ड्यूटी में नियुक्त समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग ली गई।
उक्त परीक्षाओं को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु एसपी हल्द्वानी द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
परीक्षा की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के संबंध में प्रमुख निर्देश निम्नवत हैं—
- सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाए।
- परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों के नियमानुसार चैकिंग की जाए तथा मोबाइल फोन इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्री को परीक्षा कक्षा में ना ले जाने दिया जाए।
- परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश करने वाले अभ्यर्थियों की नियमानुसार चेकिंग की जाए तथा मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्री को परीक्षा कक्ष में ले जाने से रोका जाए।
- परीक्षा केन्द्रों पर तैनात पुलिसकर्मी पूर्ण सतर्कता बरतें तथा परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।
- परीक्षा केन्द्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने दी जाए तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखी जाए।
- परीक्षा केन्द्रों के आसपास शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर सतर्क दृष्टि रखी जाए।
- परीक्षा केन्द्रों पर आवश्यकतानुसार आंतरिक एवं बाहरी सुरक्षा घेरा बनाते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर निगरानी रखी जाए।
- सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित समय पर परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचकर अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें।
- परीक्षा ड्यूटी में नियुक्त सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें तथा किसी भी समस्या की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दें।
- एसपी हल्द्वानी द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा दोनों परीक्षाओं को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया जाए।
ब्रीफिंग के दौरान लव शर्मा सीओ हल्द्वानी, दिनेश फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बनभूलपुरा, श्री सुशील जोशी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मुखानी, रोहिताश सागर वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी समेत परीक्षा ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

