लोहाघाट:आदर्श चम्पावत’ में पुरातन विरासत को विशेष स्थान, लोहाघाट के मंदिरों को संवारने की पहल ✅मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के तहत मंदिरों के संवर्धन से जुड़े 10 कार्यों को स्वीकृति! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

आस्था स्थलों के संरक्षण और संवर्धन के लिए 2 करोड़ 20 लाख रुपये मंजूर

लोहाघाट:[ चपावत] मंदिर हमारी संस्कृति, इतिहास और सामुदायिक विरासत के प्रतीक हैं,इनसे स्थानीय आस्था और पीढ़ियों से चली आ रही लोक परंपराएं जुड़ी हैं। माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी इन आस्था स्थलों को सजाने, संवारने और सुरक्षित रखने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। उनकी ‘आदर्श चम्पावत’ की परिकल्पना में जनपद के विकास के साथ उसकी पुरातन विरासत को भी विशेष स्थान दिया गया है। इसी पहल के तहत लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में मंदिरों के संवर्धन से जुड़े 10 कार्यों को स्वीकृति दी गई है।

मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 285/2026 के क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय ने शासनादेश जारी किया है। इसके तहत पंचायतीराज विभाग से संबंधित इन कार्यों के लिए चालू वित्तीय वर्ष में मुख्यमंत्री घोषणा मद से 2 करोड़ 20 लाख रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

शासनादेश के अनुसार, जिलाधिकारी कार्य की वास्तविक आवश्यकता के अनुरूप धनराशि का आहरण कर उसे कार्यदायी संस्था को उपलब्ध कराएंगे। कार्य शुरू करने से पहले विस्तृत आगणन और मानचित्र पर सक्षम अधिकारी से प्राविधिक स्वीकृति ली जाएगी। कार्यों को निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार पूरा करने के लिए नियमित समीक्षा की जाएगी और हर तीन माह में प्रगति आख्या मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी जाएगी।

आमजन की जानकारी के लिए प्रत्येक कार्यस्थल पर स्थायी सूचना पट्ट लगाया जाएगा। इस पर मुख्यमंत्री घोषणा संख्या, स्वीकृत कार्य का नाम, लागत, कार्यदायी संस्था तथा कार्य शुरू करने और पूरा करने की तिथियां दर्ज होंगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad