‘आईएएस अधिकारियों के कार्य क्षेत्र की सूची देखें ‘


उत्तराखंड शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के स्थानांतरण और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-1 की ओर से 17 नवंबर 2026 को जारी शासनादेश के अनुसार, संबंधित अधिकारियों को उनकी वर्तमान तैनाती से कार्यमुक्त करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।शासनादेश में निर्देश दिए गए हैं कि स्थानांतरित अधिकारी अपने वर्तमान पदभार से तत्काल कार्यमुक्त होकर नई तैनाती वाले पद पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। इसके बाद कार्यभार ग्रहण करने से संबंधित आख्या और प्रमाणक कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-1 को उपलब्ध कराना होगा। यह आदेश अपर सचिव नवनीत पांडे की ओर से जारी किया गया है। शासन के इस फैसले के तहत अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालनी होगी|
ADVERTISEMENTS

