रानीखेत:गांधी जयंती पर टाना-पन्याली में लघु दुग्ध डेयरी का शुभारंभ! संदीप पाठक की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

रानीखेत। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर ग्राम सभा टाना-पन्याली में लघु दुग्ध डेयरी का शुभारंभ पूर्व विधायक रानीखेत, पूर्व अध्यक्ष उत्तराखंड कांग्रेस एवं CWC सदस्य करन माहरा ने किया। इस अवसर पर ग्राम सभा टाना-पन्याली के ग्रामीणों के साथ ग्राम सभा तस्वाड़ के ग्राम प्रधान आनंद सिंह मौजूद रहे।

उद्घाटन समारोह में करन माहरा ने डेयरी की शुरुआत का श्रेय क्षेत्र पंचायत सदस्य सरोली नीरज सिंह मेहरा की पहल और प्रयासों को दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ने तथा गांव की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए इस तरह की पहल महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने नीरज सिंह मेहरा के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी जनहित के कार्य जारी रखने का आह्वान किया।

नीरज सिंह मेहरा ने कहा कि अपने गांव में ग्रामीणों के सहयोग से शुरू हुई डेयरी का उद्घाटन करन माहरा के हाथों होना उनके लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि डेयरी से स्थानीय पशुपालकों को बेहतर अवसर मिलेंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने पहल को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad