ब्रेकिंग न्यूज़ खटीमा:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगला तराई में 2 करोड़ 54 लाख की लागत से नवनिर्मित माँ पूर्णागिरि मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कर अन्य कार्यों का लोकार्पण किया,माँ पूर्णागिरि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री, पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की! ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

खटीमा 16 नवंबर |

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नगला तराई स्थित माँ पूर्णागिरि माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने माँ पूर्णागिरि मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और राज्य की समस्त जनता के जीवन में सुख,शांति, समृद्धि और आरोग्यता की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 2 करोड़ 54 लाख से नव निर्मित माँ पूर्णागिरि मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कर धर्मशाला,हाईटेक शौचालय का लोकार्पण किया।

मंदिर आगमन पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों,पुजारियों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। पूजा-अर्चना के पश्चात मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में मौजूद आम जनता और श्रद्धालुओं से भी भेंट की और प्रसाद वितरण किया तथा उनका कुशलक्षेम जाना।मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी देवभूमि की समृद्ध धार्मिक परंपराएं और आस्था के केंद्र समाज को सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संदेश देते हैं।

 इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी,मेयर विकास शर्मा, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू,जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया,एसएसपी अजय गणपति,मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि व क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad