भीमताल:विकास भवन में मनाई गई गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंतीमुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय ने दोनों महान विभूतियों को किया नमन, आदर्शों को आत्मसात करने का किया आह्वान,विकास भवन परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान, मुख्य विकास अधिकारी ने स्वयं उठाई झाड़ू;वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

भीमताल, 02 अक्टूबर ।
विकास भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि दोनों महान विभूतियों ने सत्य, अहिंसा, सादगी, अनुशासन, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के माध्यम से देश को नई दिशा दी। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनके आदर्शों को अपने व्यवहार एवं कार्यशैली में आत्मसात करते हुए जनसेवा के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

 इस अवसर पर विकास भवन परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय ने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान में सहभागिता की तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के लिए स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाना आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान विकास भवन परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। मुख्य विकास अधिकारी सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल पर भी विशेष जोर दिया गया।

इस दौरान परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, जिला विकास अधिकारी संतोष पंत, जिला पंचायतराज अधिकारी सुरेश बेनी, जिला अर्थ एवम् संख्याधिकारी मुकेश कुमार सहित विकास भवन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad