

लाल कुआं: -लोकआस्था के महापर्व छठ के अवसर पर आज प्रातः उगते सूर्य को अर्घ्य देकर लालकुआँ के छठ स्थलो पर व्रती महिलाओं ने 36 घंटे का निर्जला व्रत रख उगते सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की खुशहाली और आरोग्य की कामना की।
इस दौरान 25 एकड़ कॉलोनी, रेलवे कॉलोनी, वर्मा कॉलोनी, वार्ड नंबर एक आदि क्षेत्रों में बड़ी संख्या में बिहार और पूर्वांचल मूल की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में छठ महापर्व के तीसरे दिन छठ घाटों पर पहुंचकर जहां सूर्यास्त के समय जल में खड़े होकर आज चौथे अंतिम दिन सुबह उगते सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर विधि विधान से कठिन व्रत संपन्न किया।
ADVERTISEMENTS

