ब्रेकिंग नैनीताल:देश के महान विभूति महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर एसएसपी नैनीताल ने महापुरुषों की प्रतिमाओं का किया अनावरण एवं माल्यार्पण! ✍️Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

अधिनस्थों को महापुरुषों के आदर्शों पर अग्रसर होकर राष्ट्र को सशक्त और मजबूत बनाने में अपना योगदान देने हेतु किया प्रेरित,✅ पुलिस कर्मियों ने महान विभूतियों की प्रतिमाओं में किए पुष्प अर्पित

  

नैनीताल :आज “देश के महान विभूति महात्मा गांधी जी” की 157वी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री” लाल बहादुर शास्त्री जी” की 122वी जयंती” के अवसर पर डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा पुलिस लाइन नैनीताल में महापुरुषों की प्रतिमाओं का अनावरण कर माल्यार्पण किया गया।

इस अवसर पर एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद के समस्त पुलिस बल को महान विभूतियों की जयंती की शुभकामनाएं दी गई। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि दोनों महापुरुषों का राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान रहा है। हमें बापू से सत्य, अहिंसा और सहिष्णुता के मार्ग पर चलने की सीख लेनी चाहिए। गांधी जी से हमें सत्य और अहिंसा के मार्ग में अग्रसर होने एवं शास्त्री जी से मेहनत और समर्पण की प्रेरणा मिलती है। हम आने वाली पीढ़ियों के लिए भी अच्छी प्रेरणा छोड़ें और महान विभूतियों ने राष्ट्रहित में जो कार्य किए हैं उनको याद करते हुए राष्ट्र को सशक्त और मजबूत बनाने में हम अपना भी योगदान दें। उनके आदर्शों पर चलते हुए हम अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करें। सभी पुलिस कर्मी समाज के आखिरी छोर पर खड़े व्यक्ति की सहायता के लिए तत्पर होकर मुस्तादी के साथ कार्य करें।

➡️ इसके पश्चात उक्त जयंती को स्वच्छता के प्रतीक दिवस के रूप में मनाए जाने के अवसर पर एसएसपी नैनीताल द्वारा पुलिस विभाग में कार्यरत पर्यावरण मित्रों (स्वच्छकों) को उनके उत्साहवर्धन हेतु उपहार वितरित किये गए।

➡️ इस अवसर पर डॉ. जगदीश चन्द्र एसपी क्राइम यातायात नैनीताल, श्री रेवाधर मठपाल एसपी संचार, श्री विमल प्रसाद क्षेत्राधिकारी लालकुआं,निरीक्षक अभिसूचना श्री ज्ञानेंद्र वर्मा, श्री हरकेश सिंह प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल, श्री राजकुमार बिष्ट निरीक्षक पुलिस दूर संचार नैनीताल, समेत अन्य अधिकारी/ कर्मियों द्वारा महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए।

इसके अतिरिक्त डॉ जगदीश चंद्र एसपी नैनीताल द्वारा पुलिस कार्यालय नैनीताल तथा श्री हरबंस सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी द्वारा पुलिस बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी में कार्यालय स्टाफ के साथ माल्यार्पण किया गया। साथ ही जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्रीय कार्यालयो एवं प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/चौकी प्रभारियो द्वारा अपने-अपने थाना/चौकी कार्यस्थल में महान विभूतियों की प्रतिमाओ का अनावरण व माल्यार्पित करते हुए दोनों महापुरुषों की जयंतियो को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad