


रानीखेत,राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनीत कुँवार्बी एवं उपाध्यक्ष कार्तिक सती ने करन माहरा (सी डबलू सी मेंबर व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष) के विचारों एवं छात्रहित की सोच से प्रेरित होकर आज एन एस यू आई का दामन थामा।
दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का एन एस यू आई परिवार में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उनके जुड़ने से छात्र संगठन को नई मजबूती और ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, पान सिंह कुँवार्बी, रुद्र प्रताप माहरा, जीतन जयाल, सूरज कुँवार्बी सहित अनेक साथी उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS