हल्द्वानी:मुख्य विकास अधिकारी ने किया श्री गुरु तेग बहादुर सी. से. पब्लिक स्कूल का निरीक्षण,विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया, अभिलेखों, शुल्क एवं स्टाफ की उपस्थिति सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जांच! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, 01 अक्टूबर |

कुमाऊँ आयुक्त द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे एवं जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) पुष्कर लाल टम्टा ने संयुक्त रूप से सीबीएसई से मान्यता प्राप्त श्री गुरु तेग बहादुर सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में संचालित विभिन्न प्रक्रियाओं एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित नियमों, विद्यालय के विभिन्न अभिलेखों तथा प्रवेश के लिए निर्धारित प्रक्रियाओं की गहनता से जांच-पड़ताल की। अधिकारियों द्वारा विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय कुमार जोशी से प्रवेश प्रक्रिया, विद्यालय प्रबंधन, विद्यार्थियों से लिए जाने वाले शुल्क एवं विद्यालय द्वारा किए जा रहे विभिन्न व्ययों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही संबंधित अभिलेखों का भी निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कुल 77 कार्मिकों के सापेक्ष 68 कार्मिक उपस्थित पाए गए, जबकि 09 कार्मिक अनुपस्थित मिले। इसी प्रकार विद्यालय में पंजीकृत कुल 1,251 विद्यार्थियों में से 793 विद्यार्थी उपस्थित तथा 458 विद्यार्थी अनुपस्थित पाए गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि निरीक्षण के दौरान सामने आए विभिन्न बिंदुओं एवं पहलुओं की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच पूर्ण होने के उपरांत विस्तृत जांच आख्या समयबद्ध रूप से कुमाऊँ आयुक्त को प्रेषित की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad