52 वाहन
वाहनों की जब्ती (सीज़): 15 गाड़ियाँ (गंभीर उल्लंघनों पर बंद की गईं..


हल्द्वानी / रुद्रपुर:
संभागीय परिवहन अधिकारी (RTO) हल्द्वानी के निर्देशन में यातायात नियमों के उल्लंघन पर अंकुश लगाने और सड़क सुरक्षा को पुख्ता करने के उद्देश्य से तीन दिवसीय विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत रुद्रपुर क्षेत्र में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) की अगुवाई में परिवहन विभाग की टीम ने नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की।
52 वाहन
वाहनों की जब्ती (सीज़): 15 गाड़ियाँ (गंभीर उल्लंघनों पर बंद की गईं)
बिना ड्राइविंग लाइसेंस (Without DL): 6 चालान
ओवरलोडिंग (क्षमता से अधिक भार): 8 वाहन
अन्य विभिन्न उल्लंघन: 8 चालान (फिटनेस, परमिट व यातायात नियमों की अवहेलना पर)
‘कर्षी वाहन’ या(Two) vechile) : 2
अधिकारियों का संदेश:
ARTO रुद्रपुर नवीन सिंह ने स्पष्ट किया कि सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।