ब्रेकिंग हल्द्वानी:MBPG कॉलेज में मतगणना के दौरान हंगामा, ABVP प्रत्याशी धीरज बिष्ट पर मतपत्र फाड़ने का आरोप# ✅{13वें राउंड में भी आर्यन बेलवाल आगे, बढ़त 295 वोट] ashok gulati एडिटर इन चीफ ✅✅[अपडेट]11 वे राउण्ड में निर्दलीय आर्यन बेलवाल 263 वोट से आगे

खबर शेयर करें -

[एबीवीपी प्रत्याशी द्वारा
बैलेट पेपर फाड़े जाने की घटना के बाद मतगणना स्थल पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई और 1 घंटे तक मतगणना रुकी रही। कॉलेज प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की ओर से स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए गए लगभग 1 घंटे के बाद पुनः मतगणना की प्रक्रिया शुरू की गई]

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना लगातार जारी है। अध्यक्ष पद के लिए 13वें राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। अब तक की गिनती में निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल 1230 वोट के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं NSUI के मेहुल शाह को 935 वोट और ABVP के धीरज बिष्ट को 667 वोट मिले हैं।

13वें राउंड के बाद आर्यन बेलवाल और मेहुल शाह के बीच 295 वोटों का अंतर है। वहीं मेहुल शाह को धीरज बिष्ट पर 268 वोटों की बढ़त हासिल है। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में कुल 18 राउंड में मतगणना होनी है। 13 राउंड पूरे होने के बाद अब पांच राउंड की गिनती बाकी है।/….

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के दौरान मंगलवार को विवाद की स्थिति पैदा हो गई। अध्यक्ष पद के ABVP प्रत्याशी धीरज बिष्ट पर मतपत्र फाड़ने का आरोप लगा है। घटना के बाद मतगणना स्थल पर कुछ देर तक हंगामे का माहौल रहा।जानकारी के अनुसार, मतगणना के दौरान सामने आ रहे परिणामों को लेकर धीरज बिष्ट की ओर से आपत्ति जताई गई। इसी दौरान कथित तौर पर कुछ मतपत्र फाड़े जाने की बात सामने आई, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।स्थिति बिगड़ने की सूचना पर पुलिस और कॉलेज प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। विवाद के चलते मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई।फिलहाल पूरे मामले को लेकर कॉलेज प्रशासन और संबंधित प्रत्याशियों की ओर से स्थिति स्पष्ट की जा रही है।एमबीपीजी कालेज में मतदान खत्म होते ही चुनावी विवाद हिंसक हो गया। कालेज के बाहर सचिव प्रत्याशी सार्थक का प्रतिद्वंद्वी के समर्थकों ने सिर फोड़ दिया। इससे पहले भी सुबह से ही कालेज परिसर और आसपास प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच टकराव की स्थिति बनी रही,भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कई बार लाठी फटकारनी पड़ीं। नैनीताल रोड़ में डिग्री कालेज के बाहर मंगलवार को सुबह से देर शाम तक सड़क में हंगामा चलता रहा। दोपहर दो बजे मतदान खत्म होते ही कालेज के बाहर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

सचिव प्रत्याशी सार्थक रस्तोगी के समर्थक राधे गुप्ता को प्रतिद्वंद्वी के समर्थकों ने घेर लिया। आरोप है कि लोहे की राड से उसके सिर पर वार किया गया। सिर फटने से राधे लहूलुहान हो गया। इसके बाद सड़क पर रखे प्लास्टिक के बैरिकेड भी दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फेंकने शुरू कर दिए।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। देर शाम तक नैनीताल रोड, ठंडी सड़क और पार्क क्षेत्र में पुलिस की निगरानी रही। उधर, इसी बीच कालेज के गेट पर खड़े निर्दलीय अध्यक्ष प्रत्याशी आर्यन बेलवाल के समर्थकों के साथ अभाविप से अध्यक्ष प्रत्याशी धीरज बिष्ट की झड़प हो गई।

इस दौरान दोनों के समर्थक के बीच हाथापाई शुरू होती, पुलिस ने लाठी फटकार सभी को खदेड़ दिया। यहां सुबह से शाम तक नैनीताल रोड, ठंडी सड़क और कालेज के आसपास कई बार अफरातफरी की स्थिति बनी रही।

बैरिकेड पर छात्राओं में भिड़ंत

नवाबी रोड जाने वाली गली के पास बैरिकेडिंग पर समर्थकों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान छात्राएं भी सड़क पर एक-दूसरे से भिड़ गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को अलग किया। दोनों छात्राएं अध्यक्ष प्रत्याशियों की समर्थक थीं।

विधायक के जुलूस को बैरिकेड पर रोका

नैनीताल रोड से ठंडी सड़क होते हुए एमबीपीजी की ओर जा रहे विधायक सुमित और एनएसयूआई प्रत्याशी मेहुल शाह के समर्थकों के जुलूस को पुलिस ने बैरिकेड पर रोक दिया। आगे बढ़ने को लेकर पुलिस और समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की हुई। हालांकि इसके बाद भी रैली निकली, लेकिन दोबारा लौटकर नहीं आई।

मतदान के बीच आर्यन व धीरज के बीच कहासुनी

मतदान के दौरान अध्यक्ष पद के प्रत्याशी धीरज बिष्ट और निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल के बीच फर्जी मतदान के आरोप को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों पक्ष आमने-सामने आए तो पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।

छावनी में तब्दील रहा कालेज परिसर

एसपी सिटी मनोज कत्याल और एसपी क्राइम डा. जगदीश चंद्र सुबह से शाम तक सड़क से लेकर कालेज के भीतर तक गश्त करते रहे। इस बीच एसपी सिटी लाउडस्पीकर से सड़कों में नियमों का पाठ पढ़ाते हुए नजर आए।

वन-वे में लगा रहा जाम

तिकोनिया से नैनीताल रोड में वन-वे था, इसलिए एक ही साइड से वाहन आ-जा रहे थे। सुबह 11 बजे तक तो यातायात सामान्य रहा, लेकिन सड़क में रैलियां बढ़ने लगी तो सड़क के दोनों ओर भीड़ लग गई। जिससे स्कूली बसों में बच्चे, आटो, कार, बस समेत अन्य वाहनों में भी सवारियां परेशान नजर आए।

इसके बाद दोपहर बार पुलिस को कुछ देर के लिए तिकोनिया से वाहनों को रोकना पड़ा। पुलिस ने कालेज के आसपास से भीतर को जाने वाली सभी गलियों को बैरिकेडिंग से बंद कर दिया था।

मतगणना के दौरान एबीवीपी प्रत्याशी ने फाड़े मत पत्र, गड़बड़ी का लगाया आरोप?

एमबीपीजी कालेज में देर शाम एबीवीपी के अध्यक्ष प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाया और आक्रोश में आकर मतपत्र फाड़ दिए। स्थिति बिगड़ती देख तुरंत बनभूलपुरा थानाध्यक्ष डीएस फर्त्याल ने उसका गिरवान पकड़कर खदेड़ दिया।

मौके पर धीरज के समर्थक भी पहुंचे और पुलिस के साथ बहस करने लगे। प्रत्याशी व समर्थकों का कहना है कि निर्दलीय प्रत्याशी की अपेक्षा में उनके वोट गिने नहीं जा रहे है। उन्होंने इसे निर्दलीय प्रत्याशी की साजिश बताया है।

कुछ देर चले हंगामे के बाद पुलिस ने धीरज को शांत कर बैठा दिया। इस दौरान मतगणना स्थल पर कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसके बाद पुलिस और कालेज प्रशासन ने स्थिति नियंत्रित कर अनावयशक भीड़ को मतगणना स्थल से बाहर भेज दिया।

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष पद पर 11 वे राउण्ड में निर्दलीय आर्यन बेलवाल 263 वोट से आगे चल रहे हैं अभी सात राउंड और बाकी है। यदि यही हाल रहा तो आर्यन जल्द ही और अधिक बढ़त बना लेंगे।
आर्यन बेलवाल (निर्दलीय) – 1130
धीरज बिष्ट (ABVP)- 624
मेहुल साह (एनएसयूआई) 867
इससे पूर्व मतगणना के 10वें राउंड तक अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल बढ़त बनाए हुए थे। 10वें राउंड तक आर्यन बेलवाल को 1015 वोट मिले, जबकि एबीवीपी के धीरज बिष्ट को 569 वोट और एनएसयूआई के मेहुल शाह को 785 वोट प्राप्त हुए।
एबीवीपी प्रत्याशी द्वारा
बैलेट पेपर फाड़े जाने की घटना के बाद मतगणना स्थल पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई और 1 घंटे तक मतगणना रुकी रही। कॉलेज प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की ओर से स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए गए लगभग 1 घंटे के बाद पुनः मतगणना की प्रक्रिया शुरू की गई

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad