हल्द्वानी :
आयुक्त / सचिव . मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को कैम्प कार्यालय में भूमि सम्बन्धित विवाद, मृत्यु प्रमाण पत्र सुधार करने,कालेज में प्रबन्धन समिति गठित करने, भरण पोषण आदि विभिन्न समास्याओं का मौके पर समाधान किया।
शिकायकर्ता ने 8 लाख 86 हजार सामग्री के एवज में वापस दिलाने का अनुरोध किया।….



दीपक मेहरा हल्द्वानी ने बताया कि उनकी दुकान से ठेकेदार द्वारा लगभग 25 लाख की सामग्री लोन पर ली थी लेकिन ठेकेदार द्वारा 16 लाख 14 हजार की धनराशि वापस कर दी है शेष धनराशि 8 लाख 86 हजार कई बार सूचना देने के पश्चात भी वापस नही की। जिस पर आयुक्त ने सम्बन्धित शिकायतकर्ता को कहा कि आपस में लेनदेने के अभिलेख सही पाये जाने पर सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
शिकायतकर्ता द्वारा हल्द्वानी के रेशमबाग क्षेत्र में स्थित 3 बीघा भूमि पर कब्जा दिलाये जाने का अनुरोध किया गया।
रेशमबाग निवासी श्रीमती रेखा ने अवगत कराया कि उनके पति की मृत्यु हो चुकी है। उनके पति के नाम पर लगभग 3 बीघा पैतृक भूमि थी, जो पति की मृत्यु के उपरान्त उनके नाम दर्ज हो गई है। परन्तु जब वे उक्त भूमि पर कब्जा लेने जाती हैं तो उनके चाचा-चाची द्वारा उन्हें कब्जा नहीं दिया जा रहा है।
उक्त प्रकरण पर आयुक्त महोदय ने निर्देश दिये कि भूमि अभिलेखों की जाँच कराने के उपरान्त सही पाये जाने पर सम्बन्धित के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही कर सम्बन्धित को कब्जा वापस दिलाया जायेगा। इस हेतु आयुक्त ने दोनो पक्षों को आगामी जनसुनवाई मे तलब किया।
पंचशील कालोनी निवासियों ने आयुक्त को कालोनी की गडडा युक्त मार्ग की मरम्मत कराने का अनुरोध किया।
पंचशील कॉलोनी की महिलाओं द्वारा अवगत कराया गया कि उनके द्वारा बिल्डर से उक्त कॉलोनी में प्लॉट क्रय किया गया था। कई वर्ष व्यतीत होने के पश्चात भी मार्ग की मरम्मत न होने के कारण मार्ग अत्यधिक क्षतिग्रस्त हो गया है। मार्ग में जलभराव एवं गड्ढे होने से कॉलोनीवासियों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
उक्त प्रकरण की समीक्षा के दौरान पाया गया कि उक्त मार्ग नगर निगम एवं लोक निर्माण विभाग के क्षेत्रान्तर्गत न आने के कारण मरम्मत कार्य नहीं हो पा रहा है। इस पर आयुक्त महोदय द्वारा जिलाधिकारी को उक्त मार्ग का निर्माण / मरम्मत कार्य जिला खनन न्यास निधि से कराये जाने के निर्देश दिये गये।
मुक्तेश्वर टैक्सी यूनियन के सदस्यों द्वारा अवगत कराय गया कि मुक्तेश्वर में अत्यधिक टैªफिक जाम होने के कारण शटल सेवा प्रारम्भ की जाए।
टैक्सी यूनियन के सदस्यों द्वारा बताया गया कि मुक्तेश्वर में में जाम होने के कारण भटेलिया से मुक्तेश्वर शटल सेवा प्रारम्भ की जाए, शटल सेवा प्रारम्भ होने से शहर को जाम से निजात मिलेगी।
उक्त प्रकरण में आयुक्त ने कहा कि भेटेलिया में स्टैंड बनने से टैक्सी स्टैंड की भूमि,स्टैंड पर शौचालय आदि की समस्या सर्वप्रथम हो और जो भी शटल सेवा में वाहन चलाये जायेंगे उन वाहनों का आरटीओ से फिटनेश व वाहन नये हों। उन्होंने उक्त प्रकरण के लिए आरटीओ एवं सम्बन्धित अधिकारियों को आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।


शीशमहल निवासी सैफी पत्नी इसरार सैफी द्वारा पुराने विद्युत बिल की बकाया धनराशि को किस्तों में जमा किए जाने के संबंध में अनुरोध प्रस्तुत किया गया।
प्रकरण का संज्ञान लेते हुए माननीय आयुक्त महोदय द्वारा यूपीसीएल संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। निर्देशित किया गया कि उपभोक्ता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बकाया विद्युत बिल की धनराशि को मासिक किस्तों में जमा करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
साथ ही, उपभोक्ता को निर्देशित किया गया कि निर्धारित मासिक किस्त की धनराशि का समय से प्रत्येक माह नियमित रूप से भुगतान सुनिश्चित करें, ताकि विद्युत बिल की बकाया धनराशि का नियमानुसार निस्तारण किया जा सके।
शिकायतों का त्वरित निस्तारण, शिकायतकर्ताओं ने आयुक्त महोदय का व्यक्त किया आभार
जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के क्रम में संबंधित अधिकारियों द्वारा प्राप्त शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
प्रथम प्रकरण में शिकायतकर्ता खीमा देवी द्वारा आधार कार्ड बनाए जाने के संबंध में शिकायत प्रस्तुत की गई थी। प्रकरण का संज्ञान लेते हुए संबंधित स्तर से आवश्यक कार्रवाई की गई तथा शिकायतकर्ता का आधार कार्ड बनाए जाने की प्रक्रिया सुनिश्चित की गई।
द्वितीय प्रकरण में शिकायतकर्ता चेतन जोशी द्वारा एक ही आधार कार्ड/आधार संख्या दो व्यक्तियों के पास होने से संबंधित शिकायत प्रस्तुत की गई थी। प्रकरण में आवश्यक जांच एवं कार्यवाही करते हुए संबंधित स्तर से समस्या के समाधान की कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
दोनों शिकायतों के निस्तारण एवं आवश्यक कार्रवाई किए जाने पर शिकायतकर्ताओं ने आयुक्त महोदय एवं संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
जनसुनवाई में रोहित निवासी अर्जुनपुर ने मृत्यु प्रमाण पत्र को सही कराने,रेखा आर्या ने पति द्वारा मानसिक उत्पीडन एवं मारपीट करने साथ ही जान से मारने,रंजीत कौर निवासी किच्छा ने उनके प्लाट को बिना पूछे विक्रय करने,जगदीश गुप्ता ने एचएन इन्टर कालेज मे प्रबन्धन समिति का गठन नही होने एवं शान्ति निवासी बागेश्वर ने भरण-पोषण की धनराशि बहू से दिलाने का अनुरोध किया। आयुक्त द्वारा जनसुनवाई में अधिकांश शिकायतों का समाधान मौके पर किया।