


➡️ 04 शराब तस्कर गिरफ्तार, 04 अभियोग पंजीकृत।
➡️लगभग 327 लीटर अवैध कच्ची शराब व तस्करी में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिल बरामद।
➡️ दिनेशपुर के जंगल में अवैध शराब की भट्टी का भंडाफोड़, करीब 700 लीटर लहन नष्ट।
जनपद ऊधमसिंहनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के कुशल निर्देशन में अवैध नशे एवं शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत विभिन्न थाना/कोतवाली पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।
. कोतवाली सितारगंज
चेकिंग/गश्त के दौरान अलग-अलग कार्यवाहियों में 02 अभियुक्तों को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त प्रीतम सिंह, निवासी पूर्वी उकरोली, सितारगंज के कब्जे से 32 पाउच तथा अभियुक्त किशोर मौलिक, निवासी सितारगंज के कब्जे से 60 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई। दोनों के विरुद्ध धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किए गए।
2. कोतवाली जसपुर
टांडा प्रभापुर रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने 207 लीटर अवैध कच्ची शराब, चार रबर ट्यूब व एक प्लास्टिक कट्टा तथा शराब तस्करी में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिल बरामद की।
मौके से अभियुक्त राजू सिंह निवासी भोगपुर डाम को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका साथी कुलवंत सिंह अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। दोनों के विरुद्ध धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
. कोतवाली नानकमत्ता
चौकी प्रतापपुर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए अभियुक्त शक्ति विश्वास पुत्र तारक विश्वास, निवासी प्रतापपुर नं. 04 बंगाली कॉलोनी, कोतवाली नानकमत्ता, उम्र 37 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से एक प्लास्टिक के हरे-पीले-सिल्वर रंग के थैले के अंदर 84 पाउच कच्ची शराब, करीब 28 लीटर बरामद हुई।
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली नानकमत्ता में मु0अ0सं0 218/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
थाना दिनेशपुर
थाना दिनेशपुर पुलिस द्वारा तिलपुरी के जंगल में कॉम्बिंग के दौरान अवैध रूप से संचालित कच्ची शराब की भट्टी का भंडाफोड़ किया गया।
मौके से शराब बनाने के उपकरण, 02 ड्रम, पाइप एवं अधजली लकड़ियां बरामद हुईं। शराब बनाने के लिए तैयार किया जा रहा करीब 700 लीटर लहन मौके पर ही नष्ट किया गया तथा अवैध शराब की भट्टी को नष्ट करने की कार्यवाही की गई।
अवैध कच्ची शराब बनाने, बेचने एवं तस्करी करने वालों के विरुद्ध जनपद पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है।
SSP अजय गणपति का कड़ा संदेश
“जनपद में अवैध शराब एवं नशे के कारोबार को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी। नशे की तस्करी और बिक्री से जुड़े लोगों की गतिविधियों पर पुलिस की सतर्क निगरानी है। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।”