भीमताल:लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में आयोजित हुई अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता! ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

भीमताल : लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल, में अन्तर सदनीय सीनियर अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह प्रतियोगिता दो वर्गों-नौवीं और दसवीं तथा ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के बीच आयोजित की गई। इसका शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य/ निदेशक श्री एस०एस०नेगी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। पहले कक्षा नौवीं और दसवीं के बीच आयोजित प्रतियोगिता में विषय-AI IS A USEFUL EDUCATIONAL TOOL OR A SHORTCUT TO LEARNING पर एंजल गोस्वामी (शिवालिक हाउस) को सात्वना, प्रशस्थ कांत सिन्हा (हिमालय हाउस) तृतीय, आभा जोशी (नीलगिरी हाउस) द्वितीय और मानवी पलड़िया (विन्ध्या हाउस) प्रथम रही।

कक्षा ग्यारहवीं और बारहवीं के बीच आयोजित प्रतियोगिता में विषय- MERCY KILLING IS AN ACT OF COMPASSION OR A VIOLATION OF THE RIGHT TO LIFE पर हर्षिता पन्त (शिवालिक हाउस) को सांत्वना, हर्षिता जोशी (नीलगिरी हाउस) तृतीय, अनुज बजेठा (हिमालय हाउस) द्वितीय और हंसिका भण्डारी (विन्ध्या हाउस) प्रथम रहे। जबकि संयुक्त रूप से 283.5 अकों के साथ शिवालिक हाउस चतुर्थ, 286.0 अंको के साथ विन्ध्या हाउस तृतीय, 289.0 अकों के साथ हिमालय हाउस तृतीय और 298.5 अंकों के साथ नीलगिरी हाउस प्रथम स्थान पर रहा।

कार्यक्रम का पारितोषिक वितरण प्रधानाचार्य/ निदेशक श्री एस०एस०नेगी के कर कमलों से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर श्री नेगी ने सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं को बधाई दी और सभी के वाचन की सराहना करते हुए भविष्य में और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। वरिष्ठ शिक्षक एस०आर०जायसवाल, उपकार सिंह, नीरज कुमार एवं दीप्ति जोशी द्वारा निर्णायक की भूमिका निभाई गई। कार्यक्रम का संचालन सागनिक डे और स्नेहा वर्मा द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad