रुद्रपुर: तराई की ऐतिहासिक, लोकप्रिय मुख्य रामलीला मंचन की तैयारियां जोरों पर ✅लक्ष्मी नारायण पंच मंदिर, राम नाटक क्लब के सभी कलाकारों ने पहुंचकर दर्शन एवं पूजा-अर्चना की और प्रभु श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त किया, रामलीला इस बार ऐतिहासिक एवं अद्भुत होगी! ✍️ ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

आज लक्ष्मी नारायण पंच मंदिर, रुद्रपुर में राम नाटक क्लब के सभी कलाकारों ने पहुंचकर दर्शन एवं पूजा-अर्चना की और प्रभु श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त किया।
पिछले कई दिनों से कलाकार लगातार मंदिर पहुंचकर आशीर्वाद ले रहे हैं। कलाकारों के मन में एक ही संकल्प है—
इस बार रुद्रपुर की जनता के सामने कुछ ऐसा नया और अद्भुत प्रस्तुत करना, जिसे देखकर हर दर्शक के मुंह से निकले—वाह! …..

हर कलाकार अपने किरदार में पूरी तरह ढलने की तैयारी कर रहा है।
हर संवाद में जोश होगा।
हर दृश्य में भक्ति होगी।
हर पात्र में भावनाएं होंगी।
और मंच पर दिखेगी मेहनत, साधना और समर्पण की झलक।
यह सिर्फ रामलीला नहीं…
यह हमारी आस्था, हमारी संस्कृति और प्रभु श्री राम के आदर्शों को मंच पर जीवंत करने का संकल्प है।
इस बार रुद्रपुर की धरती पर रामलीला का मंचन होगा कुछ अलग अंदाज़ में, कुछ नया अंदाज़ में और पूरे भव्य स्वरूप के साथ।आप सभी तैयार रहिए,प्रभु श्री राम की कृपा से बहुत कुछ अद्भुत देखने को मिलने वाला है!

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad