हल्द्वानी:आंगनबाड़ी केंद्र ना रहे केवल बच्चों की शिक्षा और पोषण का केंद्र, बल्कि माताओं, बच्चों और परिवारों के लिए बने जागरूकता का मंच-रेखा आर्या ✍️ ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री ने ली “आंगन का मिलन” कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर बैठक, कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश,“आंगन का मिलन” बनेगा 25 सितम्बर से 07 अक्टूबर तक सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान-रेखा आर्या

हल्द्वानी: प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री ने “सेवा संकल्प” अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले “आंगन का मिलन” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विभागीय मंत्री ने अधिकारियो से कार्यक्रम की विस्तृत रुपरेखा पर चर्चा की।

विभागीय मंत्री ने बैठक में कार्यक्रम कि गंभीरता और उसके व्यापक प्रचार प्रसार के लिए अधिकारियो को निर्देशित किया। कहा कि जिन भी ब्लॉक्का में कार्यक्रम आहूत किए जाएंगे वहाँ कि फोटो और वीडियोग्राफी भी कि जाए जिसे विभागीय वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाए। इसके अतिरिक्त जिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ति, सहायिका, आशा वर्कर ने विभागीय स्तर पर सराहनीय काम किया हा उन्हें भी सम्मानित कर प्रोत्साहित किया जाए।साथ ही गर्भधात्री महिलाओं को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया जाए।

मंत्री ने कहा कि यह आयोजन संपूर्ण प्रदेश में 25 सितंबर से शुरू होकर 7 सितंबर तक होंगे जो कि सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान बनेगा।कहां की नैनीताल जनपद में 1916 आंगनबाड़ी केंद्रों में 13 दिनों तक विभिन्न ब्लॉकों में यह आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों, माताओं और अभिभावकों को पोषण, स्वास्थ्य एवं संतुलित आहार के प्रति जागरूक किया जाएगा।

साथ ही कहा की हमारा प्रयास है कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल बच्चों की शिक्षा और पोषण का केंद्र न रहें, बल्कि माताओं, बच्चों और परिवारों के लिए जागरूकता एवं संवाद का मजबूत मंच बनें।बच्चों के स्वस्थ भविष्य की नींव मजबूत करना और हर परिवार तक पोषण व स्वास्थ्य का संदेश पहुंचाना ही “सेवा संकल्प” अभियान का उद्देश्य है।13 दिनों तक चलने वाला यह महाभियान केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास के साथ-साथ अभिभावकों को जागरूक करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

इस …

अवसर पर भाजपा महामंत्री रंजन सिंह बर्गली ,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कंचन उप्रेती , अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष रविन्द्र बाली, महिला मोर्चा महामंत्री आभा गोस्वामी , राशि जैन,जिला पंचायत सदस्य यशपाल आर्य,मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द पाण्डेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनु लेखा सहित विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad