
हल्द्वानी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के सख्त निर्देशानुसार जनपद में अराजकता, हुड़दंग, नशे में वाहन चलाने वालों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल एवं अपर पुलिस अधीक्षक/सीओ हल्द्वानी श्री अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी श्री विजय मेहता के नेतृत्व में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान चौकी मंगल पड़ाव, कोतवाली हल्द्वानी पुलिस टीम द्वारा रामलीला मैदान हल्द्वानी में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके कब्जे से अवैध 12 बोर तमंचा एवं कुल 17 जिंदा कारतूस बरामद हुए।
गिरफ्तार अभियुक्त
पंकज बेलवाल पुत्र स्व. त्रिलोक बेलवाल
निवासी— लछमपुर चौराहा, गोलापार, थाना काठगोदाम, जनपद नैनीताल
पुलिस टीम
1. उ0नि0 दीपक सिंह कार्की, चौकी प्रभारी मंगल पड़ाव
2. हेड कांस्टेबल इसरार नवी
3. कानि0 धीरज कुमार
4. कानि0 दिनेश नगरकोटी