चुनावी प्रचार की आड़ में हुड़दंग व अराजकता करने वालों पर नैनीताल पुलिस का शिकंजा — 02 मुकदमे दर्ज, 20 वाहन सीज, 04 नशे में वाहन चलाने वाले गिरफ्तार






✅✅एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी०सी० के निर्देशन में पुलिस ने हल्द्वानी शहर में देर रात चलाया सघन चेकिंग अभियान
एसपी सिटी हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल एवं अपर पुलिस अधीक्षक/सीओ हल्द्वानी श्री अमित कुमार सैनी की अगवाई में शहर के मुख्य चौराहों (कुल्यालपुरा, तिकोनिया इत्यादि) पर तैनात किया गया भारी पुलिस बल
अराजक और हुड़दंगियों पर नकेल कसने की कवायद लगातार जारी






हल्द्वानी : आगामी छात्र संघ चुनाव के दृष्टिगत विभिन्न पदों हेतु चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों द्वारा अपने-अपने पक्ष में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इस दौरान कुछ के द्वारा बिना अनुमति दीवारों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बड़े-बड़े पोस्टर एवं होल्डिंग लगाए जाने, वाहनों पर सवार होकर जिग-जैग तरीके से वाहन चलाते हुए हुड़दंग करने, राह चलते आमजन के साथ गाली-गलौज एवं फड़-फेरी व रेहड़ी वालों के साथ मारपीट करने तथा राष्ट्रीय राजमार्ग को घेरकर आमजन एवं इमरजेंसी वाहनों का आवागमन बाधित करने के साथ ही लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों का उल्लंघन किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई।
उक्त घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए रात्रि 11:00 बजे से 02:00 बजे तक “ऑपरेशन प्रहार” के तहत हल्द्वानी क्षेत्र में वृहद चेकिंग अभियान चलाया के निर्देश दिए गए।
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशानुसार तत्काल पुलिस टीम गठित की गई। श्री मनोज कुमार कत्याल, एसपी हल्द्वानी एवं श्री अमित कुमार सैनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में श्री विजय मेहता, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में रात्रि 11:00 बजे से 02:00 बजे तक व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया
शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 04 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
1- लवराज पुत्र रमेश राम उम्र 24 वर्ष निवासी नियर स्टेडियम जरमानी कॉलोनी अम्बेडकर पार्क दमुवाढूंगा काठगोदाम नैनीताल
2- दीपक पाण्डे पुत्र पूरन पाण्डे उम्र 30 वर्ष निवासी तुलारामपुर बेरीपड़ाव लालकुआं नैनीताल
3- हिमांशु कुमार पुत्र गोपाल राम उम्र 24 वर्ष निवासी तीनपानी हल्द्वानी नैनीताल
4- आशीष पाण्डे पुत्र सुरेश चन्द्र पाण्डे उम्र 36 वर्ष निवासी ऊंचापुल मुखानी
मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत 20 वाहनों को सीज किया गया।
क्षेत्र में अनावश्यक रूप से घूमकर हुड़दंग एवं अराजकता करने वाले 05 व्यक्तियों को धारा 172 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।
1- हरीश कुमार मुन्स्यारी पुत्र चेत राम उम्र 42वर्ष निवासी गोरपट्टा मुन्स्यारी पिथौरागढ़
2- सचिन सिंह पुत्र युगेन्द्र सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी पलड़िया गांव लामाचौड़ थाना मुखानी नैनीताल,
3- पंकज डोबाल पुत्र धन सिंह डोबाल उम्र 28 वर्ष निवासी जंगपांगी देवलचौड़ मुखानी
4- प्रियांशु कुमार पुत्र दयाल राम निवासी हरीनगर नथुवाखान रामगढ़ नैनीताल उम्र 22 वर्ष,
5- चन्द्र प्रकाश पुत्र केवल चन्द्र उम्र 22 वर्ष निवासी उपरोक्त,
नैनीताल पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की बाधा, सार्वजनिक स्थानों पर अराजकता, यातायात व्यवस्था में व्यवधान अथवा आमजन के साथ अभद्रता को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
“ऑपरेशन प्रहार” के तहत नैनीताल पुलिस द्वारा कानून एवं व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध इसी प्रकार प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।