कौसानी: [बागेश्वर] पुलिस की ‘बीट भ्रमण’ पहल; बुजुर्गों की जानी कुशलक्षेम, महिलाओं को ‘गौरा शक्ति ऐप’ व नशा तस्करी के प्रति किया जागरूक..! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा (IPS) द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निवासरत आमजनमानस, वरिष्ठ एवं एकल नागरिकों की सुरक्षा व सहायता हेतु समय-समय पर उनसे भेंट कर कुशलक्षेम जानने के निर्देश निर्गत किए गए हैं। इन निर्देशों के शत-प्रतिशत अनुपालन में कोतवाली कौसानी पुलिस द्वारा क्षेत्रांतर्गत ग्रामीण इलाकों में बीट भ्रमण कर जन-जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया।
भ्रमण के दौरान पुलिस टीम ने गाँव-गाँव जाकर स्थानीय निवासियों और वृद्धजनों से संवाद स्थापित किया।
सामुदायिक पुलिसिंग को धरातल पर मजबूत करते हुए पुलिस टीम ने अकेले रह रहे वरिष्ठ नागरिकों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की । उनके स्वास्थ्य व हाल-चाल को जाना तथा उन्हें आश्वस्त किया कि किसी भी आकस्मिक संकट या आवश्यकता के समय कौसानी पुलिस उनकी सहायता के लिए 24 घंटे तत्पर है।
महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम व उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए उपस्थित महिलाओं को उत्तराखण्ड पुलिस के ‘गौरा शक्ति ऐप’ के संबंध में व्यावहारिक* जानकारी दी गई। उपस्थित महिलाओं को गौरा शक्ति एप डाउनलोड करवाया गया । उन्हें आपातकाल में सहायता के लिए महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 व राष्ट्रीय आपातकालीन नंबर डायल 112 का उपयोग करने के तरीके बताए गए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad