
हल्द्वानी :डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में माननीय न्यायालय से जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
अभियान के तहत मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं अमित कुमार सैनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा दिनेश सिंह फर्त्याल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बनभूलपुरा के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम द्वारा 02 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार वारंटियों का विवरण निम्नवत है—
1. मो० शमशाद पुत्र अनवार हुसैन, निवासी रूपपुर, थाना शहजाद नगर, तहसील मिलक, जनपद रामपुर, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी जोशी बिहार, गौजाजाली, थाना बनभूलपुरा, जिला नैनीताल, उम्र 25 वर्ष।
सम्बन्धित विशेष सत्र परीक्षण संख्या 87/2022, मु0अ0सं0 310/2021, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट।
2. मोन्टी पुत्र लाल सिंह, निवासी वार्ड नं0 14, जवाहर नगर, थाना बनभूलपुरा, जिला नैनीताल, उम्र 26 वर्ष।