
बागेश्वर :उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय के निर्देशों पर प्रचलित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही कर महत्वपूर्ण बरामदगी के निर्देश दिए गए। उपरोक्त निर्देशों के अनुपालन के तहत झिरौली पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत अभियुक्त नंदन सिंह पुत्र दान सिंह निवासी ग्राम असौं थाना झिरौली जनपद बागेश्वर को वाहन संख्या UK02B-2907 (स्कूटी) में 07 बोतल अंग्रेजी शराब व 02 बोतल देशी माल्टा शराब अवैध रुप से परिवहन करने पर गिरफ्तार कर थाना झिरौली मे FIR N0- 15/2026 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया। अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन (स्कूटी) को सीज किया गया । अभियुक्त के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज को खंगाला जा रहा है ।
पुलिस टीम
1-अ0उ0नि0 कमला बिष्ट (थाना झिरौली),हे0 कानि0 नन्दन सिंह भाकुनी (थाना झिरौली)।हे0 कानि0 प्रकाश जोशी (थाना झिरौली) ।