






बागेश्वर :जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ बनाए रखने तथा पुलिस बल की शारीरिक दक्षता, मानसिक सजगता एवं उच्च अनुशासन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज रिजर्व पुलिस लाइन मालता में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा (IPS) द्वारा परेड का मुख्य मान-प्रणाम ग्रहण किया गया तथा परेड का गहनता से निरीक्षण कर सभी पुलिस जवानों का उत्साहवर्धन किया गया ।
परेड के दौरान जवानों द्वारा शारीरिक क्षमता बढ़ाने हेतु दौड़, टोलीवार मार्च पास्ट ड्रिल का उत्कृष्ट अभ्यास किया गया। जवानों ने पूरे अनुशासन एवं सटीक तालमेल के साथ परेड में प्रतिभाग किया। इसके अतिरिक्त, पुलिस कर्मियों की कार्यकुशलता को निखारने एवं किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में त्वरित रिस्पॉन्स सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आधुनिक शस्त्र संचालन, सुरक्षित हैंडलिंग एवं अनिवार्य सुरक्षा मानकों पर आधारित शस्त्रों का भी अभ्यास कराया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन परिसर में चल रहे नवनिर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
परेड के उपरांत, हाल ही में आयोजित हुई “तृतीय अंतर्जनपदीय/वाहिनी जिम्नास्टिक क्लस्टर प्रतियोगिता-2026” में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद व पुलिस विभाग का नाम रोशन करने वाले जवानों को पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा (IPS) द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक अजय साह, पुलिस उपाधीक्षक कपकोट श्री राजेश साह, प्रतिसार निरीक्षक श्री नरेन्द्र आर्य, समस्त थाना/शाखा प्रभारी सहित पुलिस लाइन की विभिन्न मदों के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

