बागेश्वर:दिव्यांगजनों की शिकायतों के निस्तारण के लिए 25 सितंबर को देहरादून में संयुक्त मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया जाएगा! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: दिव्यांगजनों की शिकायतों के निस्तारण के लिए 25 सितंबर को देहरादून में संयुक्त मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी हेम तिवारी ने बताया कि मुख्य आयुक्त दिव्यांगजन, भारत सरकार तथा राज्य आयुक्त दिव्यांगजन उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मोबाइल कोर्ट में दिव्यांगजनों की विभिन्न शिकायतों की सुनवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि जिले के दिव्यांगजन अपनी शिकायतों से संबंधित प्रार्थना पत्र, दिव्यांग प्रमाण पत्र तथा संबंधित अभिलेख और मोबाइल नंबर के साथ कार्यालय/न्यायालय आयुक्त दिव्यांगजन में जमा कर सकते हैं। शिकायतें ई-मेल के माध्यम से भी भेजी जा सकती हैं। मोबाइल कोर्ट में दिव्यांगजनों को उनके अधिकारों से वंचित किए जाने, सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलने, दिव्यांग प्रमाण पत्र, पेंशन, सहायक उपकरण एवं अन्य सेवाओं से संबंधित मामलों की सुनवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad