

रानी बाग :डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।
भूपेश पाण्डेय, निरीक्षक यातायात हल्द्वानी द्वारा रानीबाग स्थित NCC कैंप में आयोजित कार्यक्रम के दौरान NCC कैडेट्स को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
कैडेट्स को सड़क पर सुरक्षित आवागमन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा यातायात संकेतों एवं नियमों का पालन करने के संबंध में जागरूक किया गया।
साथ ही कैडेट्स को यातायात नियमों का पालन करने के साथ-साथ अपने परिवारजनों, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।
नैनीताल पुलिस का उद्देश्य आमजन एवं युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।