हल्द्वानी:अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस का कड़ा प्रहार,राजपुरा क्षेत्र में 21.86 ग्राम अवैध स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार# ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी :जनपद नैनीताल में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा सभी थाना प्रभारियों एवं अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों को व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाकर नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में हल्द्वानी पुलिस द्वारा लगातार नशे के सौदागरों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।

चौकी राजपुरा पुलिस द्वारा रेलवे पटरी के पास, सिकन्दर की दुकान के पीछे राजपुरा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान एक महिला को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान महिला के कब्जे से 21.86 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

गिरफ्तार अभियुक्ता

पूजा सागर पत्नी रवि उम्र 34 वर्ष निवासी—वार्ड नं. 13, मुन्नी कश्यप के घर के पास, राजपुरा, हल्द्वान

अपराधिक इतिहास

अभियुक्ता के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत हैं—

  1. FIR नं. 216/2021 धारा 323/504 /506 भा.दं.वि.
  2. FIR नं. 117/2022 धारा 8/21/60 NDPS एक्ट
  3. FIR नं. 116/2022 धारा 29 NDPS एक्ट
  4. FIR नं. 701/2020 धारा 29 NDPS एक्ट
  5. FIR नं. 294/2026 धारा 8/21 NDPS एक्ट

गिरफ्तारी टीम

  1. उ0नि0 आरती, चौकी प्रभारी राजपुरा
  2. हे0कानि0 पूरन मेहरा
  3. कानि0 विजय भारद्वाज

नैनीताल पुलिस का स्पष्ट संदेश:
नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। नशे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad