बागेश्वर:फायर सर्विस गरुड़ और पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य मार्ग से हटाया विशाल पेड़, बाधित यातायात कराया सुचारू! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

बागेश्वर :पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में मानसून काल के दौरान बंद मार्गों को तत्काल खुलवाने और आपदा प्रबंधन को लेकर जनपद पुलिस व फायर टीमें हाई अलर्ट पर हैं।
इसी क्रम में 26-08- को फ़ायर स्टेशन गरुड़ की रेस्क्यू टीम ने मुख्य सड़क पर गिरे एक विशाल पेड़ को हटाकर बाधित मार्ग को सफलतापूर्वक सुचारू कराया। 26-08- को प्रातः समय 10:12 बजे पी०एफ०टी० (PFT) के माध्यम से फ़ायर स्टेशन गरुड़ को सूचना प्राप्त हुई कि ग्वालदम रोड पर ग्राम पय्या के पास मुख्य सड़क पर भारी बारिश के कारण भारी मलबे के साथ एक विशालकाय पेड़ गिर गया है। पेड़ गिरने के कारण यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना पर फ़ायर स्टेशन गरुड़ रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुँचकर टीम ने आधुनिक वुडन कटरों की मदद से विशाल पेड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर सड़क से हटाकर किनारे किया गया तथा यातायात को पुनः सुचारू कराया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad