बागेश्वर: ‘[सराहनीय पहल’]✅पुलिस उपाधीक्षक कपकोट एवं थाना झिरौली पुलिस ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, नशे एवं महिला संबंधी अपराधों के प्रति किया जागरूक! ✍️ Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

बागेश्वर :पुलिस उपाधीक्षक कपकोट एवं थाना झिरौली पुलिस ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, नशे एवं महिला संबंधी अपराधों के प्रति किया जागरूक।

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव, महिला संबंधी अपराधों एवं अन्य सुरक्षा संबंधी विषयों के प्रति जागरूक करने हेतु निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।….

इसी क्रम में आज पुलिस उपाधीक्षक कपकोट एवं थाना झिरौली पुलिस द्वारा राजकीय अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला में छात्र-छात्राओं के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर ठगी से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित एवं जिम्मेदाराना उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहने तथा नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही छात्राओं एवं विद्यार्थियों को महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम, सुरक्षा एवं कानून संबंधी प्रावधानों के बारे में भी जागरूक किया गया।
विद्यालय में पूर्व में घटित घटना के कारण छात्र-छात्राओं में उत्पन्न भय एवं असुरक्षा की भावना को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने बच्चों से संवाद कर उन्हें आश्वस्त किया कि वे किसी भी प्रकार से भयभीत न हों। पुलिस सदैव उनके साथ है तथा उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह तत्पर है। साथ ही किसी भी आपात स्थिति अथवा पुलिस सहायता की आवश्यकता होने पर तत्काल 112 से पुलिस से संपर्क करने की जानकारी दी गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad