ब्रेकिंग न्यूज रूद्रपुर: पूर्व विधायक कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल को पुलिस ने किया गिरफ्तार#✍️ ashok gulati एडिटर इन चीफ :>लाइव

खबर शेयर करें -

”पूर्व विधायक कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल को पुलिस ने गिरफ्तार कर ले जाते हुए.”..

रूद्रपुर। जिला मुख्यालय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की बद्हाल व्यवस्थाओं से संबंधित ज्ञापन सौंपने जा रहे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत कई कांग्रेसियों को पुलिस ने सिटी क्लब के पास से गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस की इस कार्रवाई से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कड़ा विरोध जताया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल सिटी क्लब में अपने समर्थकों और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर क्षेत्र की स्वास्थ्य समस्याओं पर ज्ञापन सौंपने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच भारी पुलिस बल ने उन्हें घेर लिया। पुलिस ने मौके से ठुकराल सहित कांग्रेस प्रदेश सचिव दिनेश पंत, जिला पंचायत सदस्य सुखदेव हालदार, दिनेश कोली, राम सेवक कोली, आनंद शर्मा और सुनील चुघ समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और पुलिस वाहन से ले गई। गिरफ्तारी के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कार्रवाई का तीखा विरोध करते हुए जोरदार नारेबाजी की। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई को जनता की आवाज दबाने का प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री का विरोध करने नहीं बल्कि जिला अस्पताल की गंभीर समस्याओं से उन्हें अवगत कराने और ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। ठुकराल ने आरोप लगाया कि जिला ….

मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल पिछले काफी समय से महज एक रेफर सेंटर बनकर रह गया है और वहां चिकित्सा सेवाएं पूरी तरह चरमरा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की तैनाती न होने के कारण मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है और बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण आए दिन मरीजों को जान गंवानी पड़ रही है। इसके साथ ही उन्होंने मेडिकल कॉलेज में कक्षाएं शुरू न हो पाने पर भी चिंता जताई। ठुकराल ने कहा कि भाजपा सरकार में जनहित के मुद्दों को जबरन दबाया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस लोकतांत्रिक ढंग से जनता की लड़ाई लड़ती रहेगी और यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad