रुद्रपुर:ARTO प्रवर्तन टीमों द्वारा 3 दिन चले अभियान में ✅913 चालान किए गए तथा 111 वाहनों को सीज किया गया! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -



रुद्रपुर, [ऊधमसिंह नगर।] सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से ARTO रुद्रपुर, ऊधमसिंह नगर की समस्त प्रवर्तन टीमों द्वारा दिनांक 20 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक सघन प्रवर्तन अभियान संचालित किया गया।
अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल 913 चालान किए गए तथा 111 वाहनों को सीज किया गया।
प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान बिना फिटनेस 104, बिना ड्राइविंग लाइसेंस 94, बिना टैक्स 101, गलत लेन में वाहन चलाने के 78, मालवाहक वाहनों में ओवरलोडिंग के 62, लोड बाहर निकले होने के 59, बिना रिफ्लेक्टिव टेप के 42, बिना परमिट 36 तथा वाहन में अनधिकृत परिवर्तन के 30 प्रकरण पाए गए।
इसके अतिरिक्त नशे में वाहन चलाने के 09, यात्री वाहनों में ओवरलोडिंग के 17, मालवाहक वाहनों में किराया/लाभ के लिए यात्री परिवहन के 07 तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के प्रयोग के 12 प्रकरणों में भी कार्रवाई की गई। अन्य यातायात एवं परिवहन नियमों के उल्लंघन के 490 प्रकरण दर्ज किए गए।
परिवहन विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया कि सड़क सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। वाहन चालकों से अपील की गई कि वे निर्धारित यातायात एवं परिवहन नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें तथा नशे में वाहन चलाने, ओवरलोडिंग, बिना फिटनेस, बिना परमिट एवं अन्य नियम विरुद्ध गतिविधियों से बचें।
ARTO रुद्रपुर द्वारा बताया गया कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रवर्तन अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad