


रानीखेत :गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा आपसी प्रेम और सौहार्द का पर्व रक्षाबंधन बड़े उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ आज के आर सी के अग्निवीरों के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों द्वारा देश के लिए तैनात सैनिकों को राखी बांधी गई, तथा सैनिकों द्वारा विद्यार्थियों को उपहार प्रदान किए गए।
विद्यालय की मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती रमा माहरा तथा प्रधानाचार्या सुश्री रितिका कांडपाल तथा विद्यालय परिवार की ओर से उपप्रधानाचार्या श्रीमती रितु कुवार्बी , कोऑर्डिनेटर श्रीमती वीना नेगी तथा श्री पंकज थापा द्वारा सैनिकों को धन्यवाद पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में सैनिकों के साथ सैन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार के लिए यह अति गौरवपूर्ण क्षण है जो हमें अपने देश के असली नायकों के साथ यह पवित्र पर्व मनाने का अवसर प्राप्त हुआ।