हल्द्वानी:शहीद दीवान सिंह बिष्ट के 23 अगस्त शहीदी दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे सांसद अजय भट्ट ✍️ ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

नैनीताल। पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री एवं नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट रविवार, 23 अगस्त को ग्राम डौन परेवा, विकासखंड कोटाबाग में आयोजित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद दीवान सिंह बिष्ट के पुण्यतिथि एवं शहीदी दिवस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान सांसद अजय भट्ट क्षेत्र से जुड़े सार्वजनिक एवं जनहित के मुद्दों को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों से चर्चा की जाएगी।

सांसद की ओर से जिलाधिकारी नैनीताल को भेजे पत्र में मुख्य विकास अधिकारी, संबंधित प्रभागीय वनाधिकारी, लघु सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, जल निगम, जल संस्थान, आपदा प्रबंधन, राजस्व, बीएसएनएल, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के सक्षम अधिकारियों को कार्यक्रम में उपस्थित रहने के निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad