रुद्रपुर: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए ग्राम महतोष में उनका पुतला दहन किया! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए ग्राम महतोष में पुतला दहन किया। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, ब्लॉक अध्यक्ष अशोक राय, नासिर अली और पवन बिष्ट के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाते हुए चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर अपना विरोध जताया। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलाया जाना चाहिए। उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में जिन राज्यों में चुनाव हुए हैं, उन्हें रद्द कर लोकतांत्रिक तरीके से दोबारा चुनाव कराने की मांग भी उठाई। ठुकराल ने कहा कि उनके अनुसार मौजूदा विवाद आजाद भारत का सबसे बड़ा स्कैंडल है और इससे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने एसआईआर की पूरी प्रक्रिया को निरस्त करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त केंद्र सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं। ठुकराल ने दावा किया कि पिछले दस महीनों में दोनों चुनाव आयुक्तों डॉ. सुखबीर संधू और विवेक जोशी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के कथित मनमाने निर्णयों पर 14 बार आपत्ति दर्ज कराई, इसके बावजूद निर्णय लिए जाते रहे। पूर्व विधायक ने कहा कि चुनाव आयोग जैसे संवैधानिक संस्थान की कार्यप्रणाली को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता लोकतंत्र की बुनियादी आवश्यकता है। कांग्रेस कार्यकर्ता इन्हीं मुद्दों को लेकर जनता के बीच अपनी बात रख रहे हैं। ठुकराल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आठ अक्टूबर को रुद्रपुर जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित विशाल विरोध मार्च में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों और एसआईआर को लेकर पार्टी आगे भी अपना विरोध दर्ज कराएगी। प्रदर्शन के दौरान सचिन सागर, जुबेर, जावेद, तुषार, फकीर अहमद, असीम बाला, ललित बिष्ट, ओमपाल, अरविंद कुमार, भूषण बाला, सन्नी वासन, रवि कुमार, अनुराग बत्रा, दीपक कुमार आर्या, नासिर अंसारी, गोपी कुमार, अतुल कविराज, हरिपद व्यापारी, मुकेश बाला, गौरव बाला, आशीष बाला, संजय वर्मा, अभय, विजय विश्वास, निस्तयानंद, जाने आलम, रोहित घीक, जफर अली, रिजवान, गुलशन, बलकार सिंह, विद्युत सरकार, आबिद हुसैन, मुनव्वर, मुराद अली, पलविंदर घायलीवाल, शेर मोहम्मद, अनवर अली और नासिर अली समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad