नैनीताल: [सराहनीय]साइबर सुरक्षा अभियान 2.0 एवं साइबर जागरूकता के अंतर्गत थाना मुक्तेश्वर पुलिस ने आयोजित किया साइबर जागरूकता कार्यक्रम! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

नैनीताल : पुलिस मुख्यालय स्तर से संचालित साइबर सुरक्षा अभियान 2.0 एवं साइबर जागरूकता माह के अंतर्गत आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी के निर्देशन एवं थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर विजय कुमार के नेतृत्व में थाना मुक्तेश्वर पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में थाना दिवस/साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उप निरीक्षक गुलाब कम्बोज, उप निरीक्षक मंदाकिनी राणा एवं पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के विद्यालयों के शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं आमजन को साइबर अपराधों से बचाव एवं साइबर सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

पुलिस टीम द्वारा उपस्थित लोगों को ऑनलाइन गेमिंग में फ्री डायमंड्स/स्किन के नाम पर भेजे जाने वाले फर्जी लिंक, अनजान गेमर्स द्वारा फोटो/व्यक्तिगत जानकारी प्राप्त करने के प्रयास, GRM/MRM पोर्टल, डिजिटल अरेस्ट, साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों एवं उनसे बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया गया।

साथ ही लोगों को बताया गया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करें तथा cybercrime.gov.in पोर्टल के माध्यम से भी शिकायत दर्ज की जा सकती है। साइबर अपराध की स्थिति में देरी न करते हुए तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098 एवं 112 की जानकारी भी दी गई। उपस्थित लोगों को घरेलू हिंसा, महिला संबंधी अपराधों, कानूनी सहायता एवं सुरक्षा के उपायों के प्रति जागरूक किया गया।

इसके अतिरिक्त पुलिस टीम द्वारा नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में भी जागरूक करते हुए नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी दी गई तथा नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।

नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई कि साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहें, किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अपनी व्यक्तिगत/बैंकिंग जानकारी किसी से साझा न करें तथा साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad