किच्छा: [उधम सिंह नगर] कल बुधवार को होने वालेनिर्वाचन (किच्छा एवं सिरौलीकलां) की मतगणना को लेकर ऊधमसिंहनगर पुलिस अलर्ट मोड पर; सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद,पुलिस लाइन में SSP अजय गणपति की उपस्थिति में पुलिस बल की हुई संयुक्त ब्रीफिंग; ADM, SP City, SDM, RO व सभी DSP रहे मौजूद,सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल एवं 3 कंपनी PAC तैनात; ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर रखी जाएगी पैनी नज़र,निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी मतगणना संपन्न कराने हेतु त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था तैयार!✍️ ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

सोशल मीडिया पर रखी जा रही पैनी नज़र, भ्रामक खबरें या अफ़वाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई

किच्छा एवं सिरौलीकलां नगर पालिका निर्वाचन की मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए ऊधमसिंह नगर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद और अलर्ट मोड पर है।
मतगणना दिवस की तैयारियों के तहत पुलिस लाइन में एसएसपी अजय गणपति की गरिमामयी उपस्थिति में एक उच्चस्तरीय ब्रीफिंग का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण ब्रीफिंग बैठक में ADM, SP City, SDM, RO (रिटर्निंग ऑफिसर) तथा सभी पुलिस उपाधीक्षक (DSP) मौजूद रहे। ब्रीफिंग के दौरान ड्यूटी पर तैनात समस्त अधिकारियों व जवानों को मतगणना स्थल की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, मतगणना एजेंटों के प्रवेश-निकास प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और निष्पक्षता बनाए रखने के संबंध में कड़े दिशा-निर्देश दिए गए।
मतगणना को सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए बड़े पैमाने पर पुलिस बल और पीएसी की तैनाती की गई है।

सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए

अपर पुलिस अधीक्षक (ASP): 02
क्षेत्राधिकारी (CO): 04
निरीक्षक (Inspector): 18
उपनिरीक्षक (SI): 72
महिला उपनिरीक्षक (LSI): 11
हेड कांस्टेबल / कांस्टेबल: 230
महिला कांस्टेबल: 74
ट्रैफिक पुलिस: 22
पीएसी (PAC): 03 कंपनी

सुरक्षा तंत्र को हाई-टेक बनाते हुए मतगणना केंद्रों तथा आसपास के संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर ड्रोन कैमरों के माध्यम से चप्पे-चप्पे पर पैनी निगरानी रखी जा रही है। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर लगातार गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 24 घंटे साइबर टीम द्वारा निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक खबर फैलने से रोकी जा सके। ….

एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि मतगणना प्रक्रिया में विघ्न डालने, शांति व्यवस्था भंग करने या अफवाह फैलाने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad