4.5 तीव्रता का भूकंप

मंगलवार देर रात दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में 4.9 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का अधिकेंद्र उत्तराखंड के चमोली में था, जिससे लोग डरकर घरों से बाहर निकल आए, हालांकि अभी तक किसी नुकसान की खबर नहीं हैदिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में देर रात भूकंप के झटके।लोग डरकर घरों से बाहर निकले, कोई नुकसान की खबर नहीं है|
मंगलवार रात करीब 10:23 से 10:24 बजे के बीच उत्तराखंड के कई जिलों में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। रुद्रपुर, बागेश्वर, चंपावत नैनीताल, हल्द्वानी,और आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। अचानक धरती हिलने का अहसास होते ही लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए।इसके अलावा, बागेश्वर ,रामनगर, नैनीताल, खटीमा, श्रीनगर गढ़वाल, हल्द्वानी और पौड़ी में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तरकाशी जनपद में भी 10:24 पर महसूस किए गए भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 4.4 रिक्टर रही और इसका केंद्र चमोली जिले के नारायणबगड़ के पास बताया गया है। जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि बागेश्वर में भूकंप के झटके महसूस होने की जानकारी मिली है। फिलहाल जिले में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

