भीमताल:मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना चौपाल-2026 के द्वितीय दिवस शनिवार को ग्राम पंचायत ल्वेशाल में कार्यक्रम आयोजित किया गया!! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

भीमताल, 22 अगस्त 2026।
मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना चौपाल-2026 के द्वितीय दिवस शनिवार को ग्राम पंचायत ल्वेशाल में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इससे पूर्व आईईसी वैन द्वारा भीमताल विकासखंड की ग्राम पंचायतों हरियागांव, मेहरागांव, अल्चौना, चाफी एवं नगरीगांव में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।
आईईसी वैन के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं एवं स्थानीय लोगों को योजना के अंतर्गत उपलब्ध प्रशिक्षण, क्षमता वर्धन, वित्तीय सहायता एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी दी गई। इसके उपरांत वैन ग्राम पंचायत ल्वेशाल के पंचायत भवन पहुंची, जहां आयोजित चौपाल में 26 महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना से लाभान्वित महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए तथा योजना से प्राप्त लाभ और उद्यम संचालन के दौरान मिली सहायता के बारे में जानकारी दी। महिलाओं ने आगे के प्रशिक्षण, आवश्यक लाइसेंस, मार्केटिंग एवं बाजार से जोड़ने के लिए विभागीय सहयोग को लेकर टीम के साथ चर्चा की।
इस दौरान 09 स्वयं सहायता समूहों के पैन कार्ड बनाने हेतु आवश्यक दस्तावेज भी एकत्र किए गए। संबंधित टीम द्वारा महिलाओं को उद्यमों को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं एवं विभागीय सहयोग के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना की टीम, एनआरएलएम भीमताल की टीम तथा विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं उपस्थित रहीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad