चंपावत:मुख्यमंत्री के दूरदर्शी संकल्पों को धरातल पर उतारने की दिशा में पहल: चम्पावत में विद्यार्थियों को मिला भावी करियर एवं कौशल विकास का मार्गदर्शन…! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

चंपावत : प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंशा के अनुरूप युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा उन्हें कौशल विकास एवं स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत है।

जिलाधिकारी मनीष कुमार के कुशल दिशा-निर्देशों के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय चम्पावत द्वारा जनपद के सुदूरवर्ती क्षेत्रों के विद्यालयों में विशेष करियर गाइडेंस एवं परामर्श कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया।

अभियान के अंतर्गत राजकीय इण्टर कालेज मूलाकोट तथा राजकीय इण्टर कालेज पनियाँ में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को रोजगार, स्वरोजगार तथा कौशल संवर्धन से जुड़ी विभिन्न विभागीय योजनाओं के विषय में विस्तृत एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई।

जिला सेवायोजन अधिकारी आर. के. पंत ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं की प्रतिभा को निखारने तथा उन्हें वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की ‘स्किल प्रतियोगिता 2026’ के संबंध में विस्तार से जागरूक किया गया, ताकि स्थानीय युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर स्वरोजगार एवं उद्योग जगत में नए अवसरों को प्राप्त कर सकें।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु उपयोगी करियर साहित्य एवं सूचनात्मक पम्फलेट भी वितरित किए गए।
युवाओं के बौद्धिक एवं व्यावसायिक विकास को समर्पित इस प्रोत्साहन कार्यक्रम में दोनों विद्यालयों के कुल 181 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

जिला प्रशासन द्वारा दूरस्थ ग्रामीण अंचलों तक पहुंच बनाकर विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है।

इस दौरान सेवायोजन विभाग के अधिकारी, कार्मिक, शिक्षक, छात्र छात्राएं सहित अन्य उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad