बागेश्वर:ड्यूटी के साथ निभाया, ‘मित्र पुलिस’ ने मानवता का फर्ज, जिला अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिला को O+ रक्त की आवश्यकता होने पर ✅हे0का0 जितेन्द्र सिंह द्वारा रक्तदान दिया! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

बागेश्वर :ड्यूटी के साथ निभाया मानवता का फर्ज
जिला अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिला को O+ रक्त की आवश्यकता होने पर हे0का0 जितेन्द्र सिंह द्वारा रक्तदान कर दी मानवता की पहचान ।

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में जनपद पुलिस ‘सेवा और सुरक्षा’ के संकल्प को पूरा करते हुए निरंतर मानवीय कार्य कर रही है। जिसके क्रम में जिला अस्पताल बागेश्वर में उपचाराधीन एक गर्भवती महिला की स्थिति अचानक बिगड़ गई। डॉक्टरों द्वारा गर्भवती महिला को उपचार के लिए तुरंत ओ-पॉजिटिव (O+) ब्लड की जरूरत बताने पर, जब परिजनों को कहीं ब्लड नहीं मिला, तो उन्होंने बागेश्वर पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही रिजर्व पुलिस लाईन बागेश्वर में नियुक्त हे0का0 जितेंद्र सिंह ने कर्तव्यवेदी से आगे बढ़कर इंसानियत का फर्ज निभाया। तत्काल जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पहुंचकर महिला के लिए रक्तदान किया।
समय पर इलाज हेतु रक्त मिलने पर गर्भवती महिला के परिजनों व चिकित्सालय स्टाफ द्वारा हे0का0 जीतेन्द्र सिंह व जनपद पुलिस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया|

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad