बिग बकिंग रुद्रपुर:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “अपराध मुक्त देवभूमि” के संकल्प को साकार कर रहे एसएसपी अजय गणपति की बड़ी कार्रवाई, गंगरेप के 03 आरोपी गिरफ्तार#✍️ ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर क्षेत्रांतर्गत गैंगरेप प्रकरण में पुलिस एवं अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़,पुलिस पर जानलेवा फायरिंग करने वाले अभियुक्त गुरबाज उर्फ मानु के पैर में लगी गोली, उपचाराधीन,गैंगरेप प्रकरण में फरार आरोपियों की तलाश के दौरान चौकी बगवाड़ा क्षेत्र में पुलिस एवं अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़,घायल अभियुक्त को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी ,एसएसपी अजय गणपति स्वयं जिला अस्पताल पहुंचे तथा घायल अभियुक्त से की गहन पूछताछ….


कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्रांतर्गत घटित गैंगरेप की गंभीर घटना के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों को सख्त निर्देश दिए गए थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित पुलिस टीमों द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश, सुरागरसी एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

27 जुलाई 2026 की देर रात्रि को कोतवाली रुद्रपुर पुलिस द्वारा चौकी बगवाड़ा क्षेत्र में सघन चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल पर आ रहे तीन संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयाश किया गया जो पुलिस को देखकर भागने लगे , पुलिस टीम द्वारा उनका पीछा कर घेराबंदी किए जाने पर अभियुक्तों ने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा एवं वैधानिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त गुरबाज उर्फ मानु पुत्र प्रीतम सिंह के पैर में गोली लगी। घायल अभियुक्त को तत्काल पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

➡️ पुलिस टीम द्वारा गैंगरेप प्रकरण में वांछित तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से अवैध तमंचे एवं जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त
➡️ गुरबाज उर्फ मानु पुत्र प्रीतम सिंह, निवासी ग्राम कलकत्ती, थाना गदरपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र 23 वर्ष। (उपचाराधीन)

➡️ जोगा सिंह पुत्र रंजीत सिंह, निवासी ग्राम अज्जूवाला, थाना मिलक खानम, जनपद रामपुर (उत्तर प्रदेश), उम्र 24 वर्ष।

➡️ रविंदर पुत्र फुम्मन सिंह, निवासी ग्राम अज्जूवाला, थाना मिलक खानम, जनपद रामपुर (उत्तर प्रदेश), उम्र 19 वर्ष।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad