
हल्द्वानी:NRLM नैनीताल के सौजन्य से बडौदा आरसेटी स्वयं सहायता समूह:✅ 6 दिवसीय आवासीय निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीमती चंदा फर्त्याल, सहायक परियोजना निदेशक, द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया! ashok gulati एडिटर इन चीफ
NRLM नैनीताल के सौजन्य से बडौदा आरसेटी हल्द्वानी नैनीताल में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए FLCRP (Financial Literacy and Credit Counselling Resource Person) की 06 दिवसीय आवासीय निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ । प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत् उद्घाटन बडौदा आरसेटी परिसर, कुंवरपुर, गौलापार हल्द्वानी (इन कैम्पस) में मुख्य अतिथि श्रीमती चंदा फर्त्याल, सहायक परियोजना निदेशक, नैनीताल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। ….

प्रशिक्षण में जिले की विभिन्न ब्लाकों से मातृशक्ति प्रतिभाग कर रही है। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को वित्तीय साक्षरता, बैंकिंग सेवाओं तथा वित्तीय समावेशन की जानकारी देना है। प्रशिक्षण के पश्चात ये सभी महिलाएं वित्तीय साक्षरता की ट्रेनर बन समूह की महिलाओं को इस विषय जागरूक करेंगी।
मुख्य अतिथि श्रीमती चंदा फर्त्याल, सहायक परियोजना निदेशक, नैनीताल द्वारा महिलाओं से संवाद कर उन्हें प्रशिक्षण कार्यक्रम के महत्ता और प्रशिक्षण पश्चात समूह की महिलाओं को वित्तीय साक्षर बनाने में उनकी भूमिका पर चर्चा करी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों को वित्तीय जागरूकता एवं क्रेडिट काउंसलिंग से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं कौशल प्रदान करना है, ताकि वे जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों खासकर समूह की महिलाओं को वित्तीय सेवाओं के प्रति जागरूक करने में प्रभावी भूमिका निभा सकें।
इस अवसर पर RFC मान सिंह, आरसेटी निदेशक अतुल पांडेय तथा FLC काउंसलर सुरेश कुमार बिष्ट सहित अन्य उपस्थित थे ।