रुद्रपुर। धामा एंक्लेव फेज दो में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्रीकृष्ण छठी एवं भंडारे का आयोजन श्रद्धा और हर्षाेल्लास के साथ किया गया! ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर। धामा एंक्लेव फेज दो में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्रीकृष्ण छठी एवं भंडारे का आयोजन श्रद्धा और हर्षाेल्लास के साथ किया गया। तेजपाल राणा के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में कॉलोनीवासियों के साथ आसपास के क्षेत्र के लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और समाजसेवी संजय ठुकराल, ग्राम प्रधान आशीष यादव,कॉलोनी अध्यक्ष विपिन सैनी तथा पदाधिकारी शत्रुघ्न सिंह और सुरेंद्र सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासियों ने आयोजन में सहभागिता की। इस अवसर पर ठुकराल ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करने का माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि आयोजन की सफलता सभी के सामूहिक सहयोग और सेवा भावना का परिणाम है। भंडारे की व्यवस्था में मनोज, महेश चौहान, शैलेश यादव, सुशील पाल, नीरज राणा, नंदकिशोर पांडे, मोहन पांडेय, जितेंद्र सिंह नेगी, भरत नेगी, प्रताप मजेटा, विजय, किशोर यादव, सोनू पाल, सुरेंद्र रावल, विजय शर्मा, भानु प्रताप, सुशील चौधरी, मनीष पाल, सनी धवन, नितिन गुप्ता, प्रताप सिंह, रणधीर मलिक, लक्ष्मी दत्त तिवारी, जगत सिंह फौजी, विनोद गुप्ता, आशीष शाह, मोहन सिंह राठौड़, राम सिंह यादव, चमन सिंह, अनुज सैनी, अनिल लोहनी, गगन ग्रोवर, केरु मंडल, वसीम आदि का सहयोग रहा। सभी सहयोगियों ने सेवा, प्रसाद वितरण और अन्य व्यवस्थाओं में योगदान दिया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ श्रीकृष्ण छठी उत्सव मनाया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad