गंगोलीहाट :राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के खिलाफ कुमार उबाल, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री खजान चन्द्र गुड्डू के नेतृत्व में कांग्रेस ने फूंका भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला# ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -


गंगोलीहाट, 11 सितंबर ।
कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के खिलाफ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को गंगोलीहाट बाजार के मुख्य चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला दहन किया।
कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व दर्जा राज्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार एवं 45 विधानसभा गंगोलीहाट से पूर्व विधायक प्रत्याशी खजान चन्द्र गुड्डू जी के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और राजनीतिक जीवन में मर्यादा एवं शालीनता बनाए रखने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष गंगोलीहाट श्री अनिल बिष्ट सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद और वैचारिक विरोध स्वाभाविक हैं, लेकिन किसी भी राजनीतिक दल के वरिष्ठ नेता के प्रति अपशब्दों एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि महात्मा गांधी और पंडित जवाहरलाल नेहरू के लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष, सामाजिक न्याय एवं भाईचारे के विचारों को आगे बढ़ाने वाला संगठन है। कांग्रेस ने हमेशा संविधान, लोकतंत्र और देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा के लिए संघर्ष किया है।
उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध नीतियों और विचारों के आधार पर होना चाहिए, व्यक्तिगत टिप्पणी अथवा अपमानजनक भाषा के माध्यम से नहीं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेतृत्व से सार्वजनिक जीवन में राजनीतिक मर्यादा बनाए रखने की मांग की।
इस अवसर ….

पर पूर्व नगर अध्यक्ष गंगोलीहाट नारायण सिंह बोहरा जी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गंगोलीहाट संजू बोरा जी, पार्षद जीवन पाण्डेय जी, मनीष बिष्ट जी, किशोर कुमार जी, यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारी गोपाल सिंह जी, पंकज गोस्वामी जी, विक्की शाह जी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य विक्रम सिंह जी, विरजेश जोशी जी, शंकर लाल शाह, दीपक कुमार, मदन राम, जोगा राम, अनुसूचित जाति विभाग प्रदेश सचिव श्रीमती मालती आर्य, बहादुर राम, प्रमोद कुमार सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कहा कि संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेस की आवाज आगे भी मजबूती से उठती रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad