








रुद्रपुर, : आज नगर के लोकप्रिय एवं कर्मठ विधायक शिव अरोड़ा जी ने वार्ड नंबर 31 (मलिक कॉलोनी से न्यू जैन कॉलोनी तक) पैदल भ्रमण कर क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।नागरिकों ने अभूतपूर्व स्वागत किया , जिससे ‘विधायक जी गदगद हो गए’!! ashok gulati एडिटर इन चीफ
इससे पूर्व क्षेत्र की जनता ने विधायक का ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं एवं पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया। जगह-जगह जलपान की भी सुंदर व्यवस्था की गई। यह स्नेह और सम्मान जनता के विश्वास का प्रतीक है।
भ्रमण के दौरान विधायक जी ने तत्काल विद्युत विभाग के एसडीओ, जेई एवं अन्य अधिकारियों को मौके पर बुलाकर क्षेत्र की बिजली संबंधी समस्याओं का निरीक्षण कराया तथा 15 दिनों के भीतर वार्ड की सभी गलियों में नए बिजली के खंभे लगाने का आश्वासन दिया।
वार्ड नंबर 31 की समस्त जनता की ओर से सचिन मुंजाल ने विधायक शिव अरोड़ा का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।