












नैनीताल/भीमताल/हल्द्वानी 21 जून ।
12 वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जिले के विभिन्न स्थानों में आयोजित कर योगाभ्यास किया गया। जिला मुख्यालय नैनीताल के विभिन्न स्थानों सहित हल्द्वानी, भीमताल, आदि क्षेत्रों में योग के कार्यक्रम आयोजित कर योगाभ्यास किया गया। नैनीताल स्थित फ्लैट मैदान में सांसद नैनीताल-उधमसिंग नगर लोक सभा क्षेत्र अजय भट्ट,अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा दरमवाल, विधायक नैनीताल सरिता आर्या, सहित उत्तराखंड सरकार में विभिन्न दायित्वधारी, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों,अधिकारियों, कर्मचारियों, स्थानीय लोगों, युवाओं ने प्रतिभाग कर योगाभ्यास किया गया।इसी प्रकार भीमताल में कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों,अधिकारियों, कर्मचारियों स्थानीय लोगों एवं युवाओं ने प्रतिभाग कर योगाभ्यास किया।
हल्द्वानी में विधायक सुमित हृदयेश व जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल एसएसपी डॉ मंजूनाथ टी सी, दायित्वधारी मोहन पाठक,अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य डॉ अरसद वारसी आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर योग दिवस का शुभारंभ किया गया।
12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में आयोजित योगा कार्यक्रम के दौरान अपनी शुभकामनाएं देते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि योग बेहतर स्वास्थ्यवर्धक व संतुलित जीवन शैली का माध्यम है। जिलाधिकारी ने कहा कि आज के बदलते जीवन परिवेश में योग स्वस्थ और संतुलित जीवन का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। योग हमें शारीरिक स्फूर्ति, मानसिक एकाग्रता और सकारात्मक सोच प्रदान करता है तथा जीवन की चुनौतियों का सामना करने की क्षमता विकसित करता है जैसा कि इस आधुनिक दौर में असंतुलित खानपान दैनिक दिनचर्या में असमानता दिन प्रतिदिन नई-नई बीमारियों का आवागमन हमारे बहुमूल्य जीवन में प्रवेश कर रहा है और हमारे जीवन में गंभीर बीमारियां होंने जैसी सामान्य सी बात हो गई है इसलिए इस आधुनिक व भागमभाग वाली जिंदगी के इस दौर में योग सबसे उत्तम व सरल उपाय है जिससे हमारे शारीरिक क्षमता व स्वस्थ जीवन शैली हम सबको जीने का सौभाग्य प्राप्त हो सके।
जिलाधिकारी ने इस वर्ष की अंतर्राष्ट्रीय थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” का उल्लेख करते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को स्वस्थ, तनावमुक्त एवं ऊर्जावान बनाता है तथा समाज में सकारात्मक वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी नागरिकों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया ताकि उत्तम स्वास्थ्य का लाभ सभी को सरलता से मिल सके।
योग दिवस के इस अवसर पर विधायक सुमित हृदेश राज्य दर्जा मंत्री मोहन पाठक ओबीसी आयोग के जेड ए वारसी, एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी, नगर आयुक्त एपी बाजपेई, जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत योगा टीम के प्रशिक्षक आयुष विभाग नैनीताल के समस्त डॉक्टर पैरामेडिकल टीम सहित छात्र-छात्राओं युवा, खिलाड़ियों, महिलाएं, बुजुर्ग के साथ-साथ क्षेत्र के अन्य लोगों ने भी योगाभ्यास में भाग लिया। मिनि स्टेडियम में योगाभ्यास डॉ कंचन सूंठा चनकन्याल द्वारा कराया गया जिसमें अनेक योगाभ्यास कराए गए।
योग दिवस के अवसर पर नैनीताल के फ्लैट मैदान में कार्यक्रम आयोजित कर योगाभ्यास कराया गया। कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करते हुए क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट ने योग कार्यक्रम में प्रतिभाग कर योगाभ्यास किया। इस मौके पर श्री भट्ट ने कहा कि योग को अपनी नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ, समृद्ध, व विकसित भारत के निर्माण में हम सभी अपनी सहभागी प्रदान करें।
सांसद अजय भट्ट ने कहा कि योग को आज वैश्विक पहचान मिली है और आज योग पूरे विश्व में करोड़ों लोगों के स्वस्थ जीवन शैली का माध्यम है और इसे अपने जीवन शैली मे नियमित रूप से रोज सामिल करते हुए संयमित जीवन शैली को आधार बनाये।योग दिवस पर खिलाड़ियों, पुलिस कर्मियों, स्थानीय जनता, गणमान्य नागरिकों, व युवाओं ने निरोगी रहने का संकल्प लिया।
भीमताल में योग दिवस का कार्यक्रम विकास भवन परिसर में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दीप प्रज्वलित कर योग जरूरी थीम पर योग दिवस कार्यक्रम की सुरुवात की
कैबिनेट मंत्री श्री कैड़ा ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों छात्र-छात्राओं व अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ मिलकर योगाभ्यास किया। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की वे अपने जीवन शैली में बदलाव लाकर कम से कम 30 मिनट रोज योग व्यायाम के लिए निकालें और योग को अपनाएं।
श्री कैड़ा ने कहा कि योग हमें न केवल बीमारियों से दूर रखता है बल्कि हमें शारीरिक व मानसिक रूप से भी अति ऊर्जावान और स्फूर्तिवान भी बनाता है जिससे हमारी शारीरिक क्षमता को बल मिलता है और हम अपने आप को ऊर्जावान महसूस करते हैं।उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक नागरिक के लिए योग एक टॉनिक का काम करता है।
योग दिवस के अवसर पर खिलाड़ियों, महिलाओं, योग टीम के प्रशिक्षक, आयुष विभाग के समस्त चिकित्सक, पैरामेडिकल टीम सहित छात्र-छात्राओं, व अन्य गणमान्य लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया।