


काशीपुर :अनमोल फाउंडेशन द्वारा संचालित बाल देखरेख संस्थान काशीपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया, अनमोल फाउंडेशन द्वारा संचालित बाल देखरेख संस्थान ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संस्थान की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती मीनाक्षी चौहान की देखरेख में संस्थान निवास रत दिव्यांग बच्चों ने योग कियाl योग शिक्षक रेनू ने उपस्थित छात्र एवं उपस्थित अन्य महानुभावों को विभिन्न मुद्राओं में योग करवाएं l इस अवसर पर सतीश कुमार चौहान नोडल अधिकारी जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र उधम सिंह नगर पूर्व जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रकाश चंद जोशी शिक्षक रीना शर्मा दीपिका अग्रवाल सचिन कुमार रेखा उर्मिला, विशेष शिक्षा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे डिप्लोमा के विद्यार्थी दीपक कुमार आदित्य तेजस रोहण शर्मा संध्या चौहान शोभा निकिता तन्मय डिंपल तथा तथा बाल देखरेख संस्थान में निवास रत दिव्यांग बच्चे उपस्थित रहे l इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग उधम सिंह नगर द्वारा संचालित डी डीआरसी उधम सिंह नगर द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नोडल अधिकारी सतीश चौहान द्वारा उपस्थित बच्चों एवं छात्रों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गईl