बागेश्वर:जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी ने लिया जायजा, मरीजों एवं चिकित्सकों से किया संवाद, विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु शासन स्तर पर की जाएगी प्रभावी पैरवी! ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

बागेश्वर :जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर विभिन्न वार्डों एवं चिकित्सा इकाइयों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी, आईसीयू, एचडीयू, सीसीयू, बाल एवं महिला वार्ड, दिव्यांग पुनर्वास केंद्र तथा डायलिसिस यूनिट का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद कर उपचार, दवा उपलब्धता एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा दवा स्टॉक का भी अवलोकन किया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुमार आदित्य तिवारी एवं प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तपन शर्मा के साथ अस्पताल में उपलब्ध उपकरणों, विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता तथा आवश्यक अवसंरचनात्मक जरूरतों पर विस्तृत चर्चा की।

जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ीकरण जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता एवं आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था के लिए शासन स्तर पर प्रभावी पैरवी की जाएगी। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को मरीज सुरक्षा, स्वच्छता, आपातकालीन व्यवस्थाओं एवं जनसुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं चिकित्सक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad