ताड़ीखेत: (रानीखेत) 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की श्रृंखला में योग के प्रति जागरूकता के लिए विकास खण्डं के राजकीय इंटर कॉलेज देवलीखेत में रन फॉर योगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया! संदीप पाठक की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -


ताड़ीखेत( रानीखेत) न12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की श्रृंखला में गुरुवार को योग के प्रति जागरूकता के लिए विकास खण्डं के राजकीय इंटर कॉलेज देवलीखेत में मार्केट पथ पर रन फॉर योगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विशन सिंह वरिष्ठ समाजसेवी देवलीखेत, विशिष्ट अतिथि मोहन सिंह बिष्ट पूर्व पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि देवलीखेत, खाती समाजसेवी, ( पी टी आई ) विद्यालय के शिक्षक – शिक्षिकाओं 150 छात्र-छात्राओं व स्थानीय जनता सहित 250 लोगों ने प्रतिभाग कर रन फॉर योग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य श्री रमेश चंद्र भट्ट द्वारा की गई।
इस वर्ष योग दिवस की थीम योगा फॉर हेल्थी एजिंग ( वृद्धावस्था के लिए योग) के अनुसार हम बूढ़े तो होंगे लेकिन गतिशील, स्वस्थ, स्वतंत्र एवं स्थिर रहेंगे। इस जागरूकता के साथ जनमानस को रन फॉर योग रैली कार्यक्रम के माध्यम से जागरूक किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।”रन फॉर योगा” जागरूकता रैली के बाद रन फार योग कंपटीशन में प्रतिभाग किया। जिसमें छात्रों में दीक्षित कुमार प्रथम,आर्यन द्वितीय,राज तृतीय एवं छात्राओं में गायत्री प्रथम,अंजलि द्वितीय एवं नेहा तृतीय रही।कार्यक्रम में डॉ ललित मोहन जोशी, डॉ अजीत तिवारी,डॉ मुकेश गुप्ता चिकित्सा अधिकारी, हर्षमणि एवं नीलम चौहान फार्मेसी अधिकारी,विवेक भट्ट योग अनुदेशक ,भूमा, संजय कुमार एवं दया जोशी द्वारा निष्ठा पूर्वक अपने कार्य दायित्व का निर्वहन कर सम्पूर्ण टीम ने सहयोग कर उक्त कार्यक्रम को सफल बताया। कार्यक्रम के बाद मुख्य अतिथि द्वारा उदघोष किया गया।
अंत में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी द्वारा सभी अतिथियों सहित समस्त टीम कार्मिक,छात्र-छात्राओं का आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजय श्रीवास्तव ने किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad