रानीखेत : (सराहनीय पहल) ग्राम टाना–पन्याली में क्षेत्र पंचायत सदस्य ने अपने निजी खर्च से बनवाया सी.सी. मार्ग..! संदीप पाठक की एक्सक्लूसिव रपोर्ट

खबर शेयर करें -

रानीखेत। विकास खंड ताड़ीखेत के ग्राम टाना–पन्याली में क्षेत्र पंचायत युवा सदस्य नीरज सिंह मेहरा द्वारा अपने निजी खर्च से सी.सी. मार्ग का निर्माण कराया गया। यह मार्ग गांव के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी रास्ते से स्कूली बच्चे प्रतिदिन विद्यालय जाते हैं तथा श्रद्धालु माता मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
ग्रामीणों के अनुसार बरसात के दिनों में मार्ग की स्थिति काफी खराब हो जाती थी, जिससे बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। जनहित को ध्यान में रखते हुए नीरज सिंह मेहरा ने अपने स्तर पर इस मार्ग का निर्माण कराया, जिससे अब लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।

बताया जा रहा है कि विकास खंड ताड़ीखेत में यह पहला अवसर है, जब किसी क्षेत्र पंचायत सदस्य ने अपने निजी खर्च से इस प्रकार का विकास कार्य कर मिसाल पेश की है। इस पहल की ग्रामीणों द्वारा सराहना की जा रही है और इसे जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है।

नीरज सिंह मेहरा ने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल पद पर बने रहना नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए कार्य करना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए वे आगे भी निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

ग्रामीणों ने मार्ग निर्माण कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सड़क से विशेष रूप से विद्यार्थियों, महिलाओं, बुजुर्गों एवं माता मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा।

ग्रामीणों ने इसे गांव के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक पहल बताया। ग्रामीणों का कहना था कि राजनीतिक उपेक्षा के कारण इस युवा नेता ने सराहनीय कार्यकर सिस्टम को आइना दिखाया है l

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad