
भीमताल : लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल, भीमताल की कक्षा 7वीं की छात्रा त्रिशा पान्डे को राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के अपने बालिका वर्ग में सिल्वर मेडेल से सम्मानित किया गया है। 29 मई से 31 मई 2026 तक गौलापार स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न विद्यार्थियों के साथ त्रिशा ने भी प्रतिभाग किया था, जिसमें त्रिशा ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया।
त्रिशा की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य / निदेशक श्री एस०एस० नेगी ने हर्ष व्यक्त किया और अन्य विद्यार्थियों से भी इसी प्रकार प्रयास करने व सफलता हासिल करने को कहा। श्री नेगी ने त्रिशा को सम्मानित करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी शिक्षकों एवं छात्रों द्वारा त्रिशा की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए बधाइयां प्रेषित की।
ADVERTISEMENTS